Breaking News

आज गुजरात में रैली को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

10 May, 2022 768

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

कांग्रेस को मजबूत बनाने की कोशिश लगातार जारी है, बावजूद इसके पार्टी का जनाधार कम होता जा रहा है. अब गुजरात में कांग्रेस को मजबूत करने की दिशा में राहुल गांधी ने ध्यान देना शुरू किया है. इससे पहले कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं. गुजरात में चुनाव अभियान को तेज करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज गुजरात के दाहोद पहुंचे हैं. यहां राहुल गांधी आदिवासी सत्याग्रह रैली को संबोधित करेंगे. गौरतलब है कि गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं और कांग्रेस ने उस पर अभी से ही फोकस करना शुरू कर दिया है.

अन्य खबरे