Breaking News

आतंकियों के लिए सोनिया ने बहाए थे आंसू : अमित शाह

22 Apr, 2019 1142

संवाददाता/in24 न्यूज़.  

साध्वी प्रज्ञा के बचाव में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि बटला हाउस एनकाउंटर के वक्त सोनिया गांधी ने आतंकियों के लिए आंसू बहाए थे। बटला हाउस एनकाउंटर को यूपीए सरकार पर धब्बा बताते हुए शाह ने सवाल किया कि क्या सोनिया ने कभी शहीदों के लिए आंसू बहाए हैं? साध्वी प्रज्ञा का बचाव करते हुए शाह ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा पर हिंदू टेरर के नाम से एक फर्जी केस बनाना गया था, दुनिया में देश की संस्कृति को बदनाम किया गया, कोर्ट में केस चला तो इसे फर्जी पाया गया। 

अन्य खबरे