आयकर विभाग ने कांग्रेस को 1700 करोड़ का भेजा रिकवरी नोटिस
29 Mar, 2024
358
संवाददाता/in24 न्यूज़.
लगातार झटका मिलने से कांग्रेस की हालत खराब है, इसी बीच उसे एक और बड़ा झटका इनकम टैक्स विभाग से लगा है। इनकम टैक्स विभाग ने कांग्रेस पार्टी को 1700 करोड़ का रिकवरी नोटिस भेजा है। यह नोटिस साल 2017-18 से लेकर 2020-21 के लिए भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक, इनकम टैक्स विभाग की ओर से भेजे नोटिस में टैक्स के साथ ही जुर्माना और ब्याज भी जोड़ा गया है। बता दें कि इससे पहले गुरुवार को ही दिल्ली हाई कोर्ट ने भी कांग्रेस को राहत देने से इनकार कर दिया है। यह नोटिस कांग्रेस को उसी के बाद भेजा गया है। दिल्ली हाई कोर्ट में कांग्रेस ने एक याचिका दायर करके 2017-18 से लेकर 2020-21 तक के टैक्स वसूलने को लेकर नोटिस भेजने का विरोध किया था। बता दें कि कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले इस झटके ने परशानी बढ़ाने का काम किया है।