Breaking News

ईडी ने कहा नवाव मलिक के बेगुनाह होने का सवाल ही नहीं है

15 Sep, 2022 527

संवाददाता/in24 न्यूज़.
जेल में बंद महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक (Nawav Malik) की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को यहां विशेष अदालत में कहा कि धनशोधन के मामले में गिरफ्तार महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक का भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पार्कर से लेनदेन था और उनके बेगुनाह होने का सवाल ही नहीं है. ईडी की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) अनिल सिंह ने यह तर्क मलिक की जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान दिया और अदालत ने अर्जी खारिज करने का अनुरोध किया. गौरतलब है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 63 वर्षीय नेता मलिक को ईडी ने दाऊद इब्राहिम और उसके गुर्गों से संबंधित गतिविधि की जांच से जुड़े धनशोधन के मामले में 23 फरवरी को गिरफ्तार किया था और इस समय वह न्यायिक हिरासत में हैं. बता दें कि शुरुआत में नवाब मलिक सारे आरोपों से बचने की कोशिश कर रहे थे.

अन्य खबरे