उद्धव ठाकरे बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर आज शिवसेना के पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुंबई के शिवाजी पार्क में शपथ ली. राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शपथ दिलवाई। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में पिछले एक महीने से मुख्यमंत्री के पद को लेकर लगातार घमासान चल रहा था. शनिवार को देवेंद्र फडणवींस ने नाटकीय तरीके से एनसीपी के सहयोग से सीएम पद की शपथ ले ली थी वहीं एनसीपी नेता अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी. जिसके बाद एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने बताया कि वो बीजेपी को साथ नहीं है वो शिवसेना और कांग्रेस के साथ हैं पूरे घटनाक्रम में बीजेपी के बहुमत साबित करने से पहले ही देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने इस्तीफा दे दिया जिसके बाद शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए बहुमत साबित किया. आपको बता दें महाराष्ट्र राज्य का गठन साल 1960 में हुआ था इसके पहले इसे बॉम्बे प्रदेश के नाम से जाना जाता था, जिसके तहत महाराष्ट्र और गुजरात दोनों राज्य इसका हिस्सा हुआ करते थे. महाराष्ट्र गठन से पहले बॉम्बे के दो मुख्यमंत्री हुए थे. पहले सीएम मोरारजी देसाई थे जिन्होंने साल1950 में सीएम पद की शपथ ली थी वो 31 अक्टूबर साल 1956 तक सीएम बने रहे. इसके बाद बॉम्बे प्रदेश के रहते हुए यशवंत चव्हाण सीएम बने, जो कुछ-कुछ समय के लिए दो बार सीएम बने. इसके बाद साल 1960 में महाराष्ट्र और गुजरात दो अलग-अलग राज्य बने. आज मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के अलावा शिवसेना से एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई ने मंत्री पद की शपथ ली. एनसीपी से जयंत पाटील और छगन भुजबल ने पद और गोपिनीटा की शपथ ली तो कांग्रेस से बालासाहब थोरात और नितिन राउत ने शपथ ली.