Breaking News

अमूल्या की हत्या करने पर दस लाख इनाम देगी श्रीराम सेना

23 Feb, 2020 1009

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
इस देश में भले ही लोकतंत्र की दुहाई दी जाती है, मगर कुछ ऐसे लोग और संगठन हैं जिन्हें लोकतंत्र की आज़ादी से कोई लेना देना नहीं है. कल तक एमआईएम के पूर्व विधायक वारिस पठान का सर कलम करने के लिए 11 लाख के इनाम की बात की जा रही थी तो आज अमूल्या की हत्या करनेवाले को 10 लाख का इनाम देने का दावा किया जा रहा है. गौरतलब है कि अमूल्या लियोना की हत्या करने के लिए संगठन श्री राम सेना के एक कार्यकर्ता ने 10 लाख रुपये के ईनाम की घोषणा की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो फुटेज में श्री राम सेना का कार्यकर्ता संजीव मारदी राज्य सरकार से अमूल्या लियोन को नहीं रिहा करने का आह्वान करता दिख रहा है। वीडियो में संजीव मारदी यह भी कहता दिख रहा है कि राज्य और केंद्र सरकार को किसी भी सूरत में उसे रिहा नहीं करना चाहिए। अगर वह रिहा होती है तो हम उसकी हत्या कर देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संजीव मारदी ने कहा कि हम उसकी हत्या करने वाले को श्री राम सेना की ओर से 10 लाख का ईनाम देंगे। वहीं इस पूरे मामले को लेकर बेल्लारी के पुलिस अधीक्षक सीके बाबा ने कहा कि उन्होंने अब तक ऐसा कोई वीडियो नहीं देखा और ना ही ऐसी कोई बात ही सुनी है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे पता लगाने दीजिए। उसने जो कहा है उसे मैंने नहीं सुना है।

अन्य खबरे