Breaking News

एकनाथ शिंदे और राज ठाकरे की बातचीत से बदला सियासी माहौल

27 Jun, 2022 578

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के मुखिया राज ठाकरे की बातचीत में सियासी गर्मी पैदा कर दी है। यानि अब महाराष्ट्र के सियासी ड्रामे में अब राज ठाकरे की एंट्री हो गई है। दरअसल उनसे बागियों के मुखिया एकनाथ शिंदे ने फोन पर बात की। शिंदे ने मनसे चीफ से बात के दौरान उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। राज ठाकरे अपने कूल्हे की सर्जरी के बाद रिकवरी कर रहे हैं। हाल ही में वो ऑपरेशन के बाद घर लौटे हैं। हालांकि माना जा रहा है कि दोनों के बीच सियासी मामलों पर भी बात हुई। राज का उद्धव से 36 का आंकड़ा है। बालासाहेब ठाकरे की मौत से पहले ही राज ने मातोश्री से किनारा कर लिया था। उसके बाद उन्होंने एमएनएस लॉन्च की। हालांकि ठाकरे परिवार जब भी संकट में दिखा तो राज उनके पास दिखे। चाहें वो बालासाहेब का अंतिम समय़ रहा हो या फिर बीमारी के दौरान उद्धव का अस्पताल में भरती होना। राज अपने कजिन की कार ड्राइव करते भी दिखे। तब लगा कि दोनों परिवार फिर से एक हो सकते हैं लेकिन ऐसा हुआ नहीं। उद्धव सरकार पर मंडरा रहे संकट के बीच शिंदे गुट के विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। इस याचिका को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर लिया गया है। याचिका में कहा गया है कि शिवसेना विधायक दल के 2 तिहाई से ज्यादा सदस्य हमारा समर्थन करते हैं। इस तथ्य से पूरी तरह वाकिफ होने के बाद भी डिप्टी स्पीकर ने 21 जून को पार्टी के विधायक दल का नया नेता नियुक्त कर दिया। बता दें कि एकनाथ शिंदे ने अपने विधायकों से डरने को मना किया और कहा है कि अपने साथ सुपरपावर है। 

अन्य खबरे