Breaking News

एक बार फिर कोरोना की चपेट में आईं सोनिया गांधी

13 Aug, 2022 511

संवाददाता/in24 न्यूज़।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) एक बार फिर कोरोना की चपेट में आ गई हैं। जयराम रमेश ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि सोनिया गांधी की कोरोना की जांच पॉजिटिव आई है। वह कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार आइसोलेशन में हैं। इससे पहले सोनिया गांधी इसी साल जून महीने में कोरोना पॉजिटिव हुई थीं। कोरोना संक्रमण के कारण कई प्रकार की दिक्कतों के चलते उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। कई दिनों की इलाज के बाद वह फिर से ठीक हुई थीं। बता दें कि वहीं, इससे तीन दिन पहले प्रियंका गांधी भी कोरोना संक्रमित हो गई थीं। वह भी दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुई हैं। दस अगस्त को प्रियंका गांधी ने बताया था कि उन्हें एक बार फिर से कोरोना हो गया है। वह भी आइसोलेशन में हैं। बता दें कि कोरोना का संक्रमण लगातार जारी है।

अन्य खबरे