पड़ोसी ने ली पति-पत्नी की जान फिर खाया ज़हर
05 Aug, 2020
741
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कहते हैं मुश्किल घड़ी में सबसे पहले साथ में खड़ा होनेवाला पड़ोसी होता है. मगर दिल्ली में एक व्यक्ति ने पहले अपने पड़ोसियों को मार डाला, बाद में खुद भी जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी बुधवार को दी। जानकारी के मुताबिक यह घटना मंगलवार देर रात बाहरी-उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके में हुई है, जहां आरोपी ने धारदार हथियार से दंपति पर हमला बोल दिया। इस हमले से दोनों ही पति पत्नी बुरी तरह घायल हो गए, जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उन पर हमला करने वाला उनका पड़ोसी व्यक्ति ही है। जो हमला कर वहां से फरार हो गया। अबतक इस हत्या की असली वजह का पता नहीं चल पाया है.