Breaking News

कन्हैया बेगूसराय से लड़ेंगे गिरिराज के सामने

25 Mar, 2019 1116


संवाददाता/in24 न्यूज़.   
जेएनयू के विवादित और छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष  कन्हैया को बेगूसराय से चुनाव लड़ने का अवसर प्राप्त हुआ है. गौरतलब है कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने रविवार को बेगुसराय लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवार के तौर पर कन्हैया कुमार के नाम की घोषणा की। भाकपा की ओर से जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष का नाम सामने आने के बाद अब इस सीट से केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह और राजद उम्मीदवार के साथ उनका त्रिकोणीय मुकाबला होगा। पार्टी ने आरा और उजियारपुर लोकसभा सीटों से भाकपा (माले) लिबरेशन और माकपा को समर्थन करने का फैसला किया है।  भाकपा के राष्ट्रीय सचिव के. नारायण ने कहा है कि हम पहले ही अपने उम्मीदवार के तौर पर कन्हैया कुमार के नाम की घोषणा कर चुके हैं। आज पार्टी का केंद्रीय सचिवालय ने इस पर अपनी सहमति दी और औपचारिक रूप से बेगुसराय से उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की गयी। उनके सांसद बनने पर हमें कोई संदेह नहीं है।

जेएनयू के विवादित और छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष  कन्हैया की लोकप्रियता को देखते हुए राष्ट्रिय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को डर लगने लगा था कि यदि महागठबंधन में बतौर प्रत्याशी कन्हैया चुनावी मैदान में उतरते हैं तो तेजस्वी को खतरा हो सकता है. मगर अब चुनाव के परिणाम ही बताएंगे कि कन्हैया के प्रति लालू का डर सही था या ग़लत.    

अन्य खबरे