Breaking News

कमलनाथ बनेंगे मध्य प्रदेश के नए नाथ

12 Dec, 2018 1397

संवाददाता/in24 न्यूज़।  

मध्य प्रदेश में लम्बे अंतराल के बाद कांग्रेस को सत्ता में काबिज़ होने का मौका मिल रहा है. और मध्य प्रदेश के नए नाथ यानी सीएम के तौर पर कमलनाथ ही मुख्य चेहरा हो सकते हैं. मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश विधानसभा चुनाव में मंगलवार को कांग्रेस के सबसे बड़ी पार्टी उभरकर आने की संभावना के मद्देनजर और निर्दलीयों के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पत्र लिखकर मिलने का वक्त मांगा। कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने राज्यपाल को लिखे पत्र में उनसे मिलने का वक्त मांगा है और प्रदेश के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरकर आने की संभावना और विजयी हुए निर्दलीय के समर्थन की बात करते हुए प्रदेश में सरकार बनाने का दावा पेश किया है।  

अन्य खबरे