कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन विधानसभा को भंग हो और नये सिरे से चुनाव हो : येदियुरप्पा
28 May, 2019
1108
संवाददाता/in24 न्यूज़.
लोकसभा चुनाव में बीजेपी की अनोखी जीत से कर्नाटक में सरकार भंग करने की अटकलें बढ़ गई हैं. गौरतलब है कि भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा ने मंगलवार को कहा कि बेहतर होगा कि राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन विधानसभा को भंग कर दे और नये सिरे से चुनाव हों। पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा के किसी विधायक के कांग्रेस या जेडीएस में शामिल होने की संभावना को भी खारिज कर दिया। येदियुरप्पा ने कहा कि राज्य की 28 लोकसभा सीटों में से 25 में हमने जीत हासिल की है और 224 विधानसभाओं में से 177 में हम नंबर एक पर हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर होगा कि वे विधानसभा भंग कर दें और नये सिरे से चुनाव कराएं। हम इसका स्वागत करेंगे।