Breaking News

महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराया

21 Feb, 2020 1027

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हरा दिया. गौरतलब है कि पूनम यादव के इस स्पेल के कारण टीम इंडिया हारा हुआ मुकाबला जीतने में सफल हुई और उसने एक लो स्कोरिंग मैच में ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों के हराकर जीत के साथ विश्व कप का आजाग किया. बात अगर भारतीय पारी की करें तो टीम इंडिया को शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की जोड़ी ने धमाकेदार शुरूआत दिलाई थी. दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी हुई थी लेकिन इसके बाद टीम को मंधाना के रूप में पहला झटका लगा. मंधाना 10 रन बनाकर आउट हुई. इसके बाद जेमिमा रोड्रिगेज  ने 26 और दीप्ति शर्मा ने नाबाद 49 रनों की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 132 तक पहुंचाया. वहीं भारत से मिले 133 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मुकाबले में सबसे ज्यादा रन एलिसा हीली ने बनाए,  एलिसा हीली ने 51 रनों की पारी खेली लेकिन उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज कोई खास कमाल नहीं दिखा पाया. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए और टीम को हार का सामना करना पड़ा.

अन्य खबरे