कांग्रेस को मिला हाथी का साथ
12 Dec, 2018
1164
संवाददाता/in24 न्यूज़।
कहते हैं राजनीति में न कोई दोस्त होता है न कोई दुश्मन, इसलिए वक़्त पड़ने पर दुश्मन दोस्त बन जाते हैं तो दोस्त भी दुश्मन। बसपा सुप्रीमो ने भारी मन से कांग्रेस को समर्थन देना तय किया है. मायावती ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली जीत पर बधाई दी। इसी के साथ उन्होंने कहा कि हाथी अब हाथ को समर्थन देगा। मायावती के समर्थन के बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना लगभग पूरी तरह से तय हो गया है। हालांकि, मायावती ने कहा कि मैं कांग्रेस की कई नीतियों से खुश नहीं हूं, फिर भी कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने के लिए तैयार हूं, अगर आवश्यकता पड़ी तो राजस्थान में भी कांग्रेस को समर्थन दिया जाएगा।