Breaking News

कुमार स्वामी ने दी सीएम पद छोड़ने की धमकी

28 Jan, 2019 1234

संवाददाता/in24 न्यूज़।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्‍वामी ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने की धमकी दी है. उन्होंने ये बात सिद्धारमैया के खेमे से लगातार हो रहे हमलों से आहत होकर कही है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस विधायक अपनी सीमा लांघ रहे हैं और कांग्रेस नेता उन पर लगाम लगाएं. हाल ही में सिद्धारमैया के समर्थक विधायकों ने कुमारस्वामी की जगह सिद्धारमैया को अपना सीएम बताया था. इन्हीं राजनीतिक बयानबाज़ी और हमलों से आहत होकर कुमार स्वामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्‍व को इन सब मुद्दों को देखना होगा. मैं इसको लेकर बहुत चिंतित नहीं हूं. यदि वे इन सबके साथ जारी रखना चाहते हैं तो मैं पद छोड़ने के लिए तैयार हूं. वे सीमा रेखा लांघ रहे हैं...कांग्रेस नेताओं को अपने विधायकों को नियंत्रण में रखना होगा.

कुमार स्वामी के इस बयान से कर्नाटक की राजनीतिक हलकों में घमासान मचगया है.   

अन्य खबरे