Breaking News

केजरीवाल का होगा कोरोना टेस्ट

08 Jun, 2020 736

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना का कहर लगातार लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है. अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत खराब हो गई है। सूत्रों के अनुसार उन्हें हल्का बुखार है और गले में खराश बताई जा रही है। इस बारे में मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जानकारी दी गई है। उन्हें कल से ही हल्का बुखार और खराश की दिक्कत थी। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। वह अपना कोरोना टेस्ट भी कराएंगे। मंगलवार की सुबह केजरीवाल का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। केजरीवाल ने अपनी सभी बैठकों को रद्द कर दिया है। बता दें एक दिन पहले रविवार को ही केजरीवाल ने दिल्ली की सीमाएं खोलने की जानकारी दी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बड़ी घोषणा करते हुए राजधानी दिल्ली के सभी बॉर्डर खोलने के आदेश दे दिये हैं। केजरीवाल ने लोगों की राय के बाद फैसला किया है कि निजी अस्पतालों में केवल दिल्ली के लोगों का इलाज होगा, जबकि सरकारी अस्पताल में देश के किसी भी हिस्से से आये मरीज का इलाज किया जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस संबोधित करते हुए कहा कि सोमवार से दिल्ली के सभी बॉर्डर आम जनता के लिए खोल दिए जाएंगे। सीमा पर लगाई गई सभी पाबंदिया खत्म कर दी जाएंगी।

अन्य खबरे