Breaking News

केजरीवाल के विधायक को तीन महीने की सजा

25 Jun, 2019 1147

संवाददाता/in24 न्यूज़.   

आम आदमी पार्टी के लिए बुरी खबर है कि उसके विधायक को अदालत ने तीन महीने के लिए सलाखों के पीछे भेजा दिया है.  लिए दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को आप विधायक मनोज कुमार को चुनाव प्रक्रिया बाधित करने के एक अपराध में तीन महीने कैद की सजा सुनाई। विधानसभा चुनाव 2013 के दौरान पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी स्थित मतदान केन्द्र पर उनके खिलाफ यह शिकायत की गई थी। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने हालांकि कुमार को 10,000 रुपए के बॉन्ड पर जमानत दे दी। इससे अब इस फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील कर सकते हैं।   

अन्य खबरे