Breaking News

कोई शक्ति राम मंदिर निर्माण से रोक नहीं सकती : मौर्य

26 May, 2019 1095
संवाददाता/in24 न्यूज़.   

 

राम मंदिर का राग एकबार पुनः भारतीय जनता पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य छेड़ दिया है. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा बयान दिया है. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारे संकल्प पत्र में राम मंदिर की बात कही गई है. दुनिया की कोई शक्ति अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के कार्य को रोक नहीं सकती. केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारे संकल्प पत्र में राम मंदिर की बात कही गई है. अभी तो केंद्र सरकार की शपथ तक नहीं हुई, मामला कोर्ट में है और कोर्ट में आपसी वार्ता चल रही है, लेकिन मैं निजी तौर पर यह जरूर कहूंगा कि दुनिया की कोई शक्ति अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के कार्य को रोक नहीं सकती. 

अन्य खबरे