Breaking News

क्या शरद पवार एनसीपी को बर्खास्त करेंगे?

23 Nov, 2019 836

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक महीने की गहमागहमी के बाद जिस तरह से महाराष्ट्र में अप्रत्याशित रूप से सरकार बनी उससे शरद पवार और उनकी सांसद बेटी सुप्रिया सुले सकते में हैं. गौरतलब है कि भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार सुबह मुख्यमंत्री और एनसीपी के अजित पवार ने डिप्टी सीएम की शपथ ली. माना जा रहा है कि भाजपा को समर्थन देने के बारे में अजित पवार ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार को भी इसकी जानकारी नहीं दी. इससे शरद पवार काफी खफा हैं और आज शनिवार की शाम पार्टी के विधायकों की इमरजेंसी बैठक  बुलाई है, जिसमें अजित पवार को एनसीपी से बर्खास्त किया जायेगा. मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि शरद पवार भतीजे अजित पवार को एनसीपी से बाहर कर सकते हैं. शरद पवार ने 4.30 बजे पार्टी के विधायकों की बैठक बुलाई है. इससे पहले एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि हमने अटेंडेंस के लिए विधायकों के हस्ताक्षर लिए थे. इस पत्र का शपथ ग्रहण के लिए गलत इस्तेमाल किया गया. उन्होंने कहा कि ये सरकार धोखे से बनाई गई है, सारे विधायक हमारे साथ हैं. ये सरकार फ्लोर पर हार जाएगी.  इस राजनीतिक घटनाक्रम के बीच एनसीपी नेता और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने भी पार्टी और परिवार में टूट के संकेत दिए. उन्होंने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा, पार्टी और परिवार में टूट. उन्होंने आगे लिखा, जीवन में पहली बार ऐसा धोखा देखा.

अन्य खबरे