Breaking News

गढ़चिरौली में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुलिस जवानों के साथ मनाई दिवाली

26 Oct, 2022 581

संवाददाता/ in24न्यूज़।  

दीपावली के मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे  ने राज्य के गढ़चिरौली जिले में जाकर नक्सलियों से लोहा लेने वाले पुलिस के जवानों के साथ दीवाली का जश्न मनाया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने एक तीर से दो निशाने लगाए। एकनाथ शिंदे ने कहा कि अगर मैं डरता होता तो मुख्यमंत्री नहीं बन पाता। एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैं पिछली सरकार में गढ़चिरौली के संरक्षक मंत्री के तौर पर काम कर चुका हूं। आज यहां पुलिस के जवानों के साथ दिवाली मनाने आया हूं। एकनाथ शिंदे ने छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर मौजूद जंगलों के बीच जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस के जवानों का हौसला बढ़ाया।उन्होंने एक तीर से दो शिकार किए। एक तरफ एकनाथ शिंदे ने नक्सलियों को चेतावनी दी तो दूसरी तरफ उद्धव ठाकरे का नाम न लेते हुए उन पर निशाना साधा। एकनाथ शिंदे ने कहा कि अगर मुझे डर लगता तो मैं कभी गडचिरोली नहीं आता। परिस्थितियों का मुकाबला करके ही मैं मुख्यमंत्री पद तक पहुंचा हूं। मैं कभी किसी से डरा नहीं हूं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैंने आज देखा की जवान किस तरह से और किन परिस्थितियों में यह काम करते हैं। मैंने उनके साथ वक्त बिताया और उनका हौसला भी बढ़ाया। जवानों के बीच भी यह संदेश जाना चाहिए कि महाराष्ट्र सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है। एकनाथ शिंदे ने कहा कि जवानों की मेहनत रंग ला रही है और इलाके से नक्सलवाद भी कम हो रहा है। हमें अपने बॉर्डर को पूरी तरह से सुरक्षित रखना है। ऐसे में जवानों का हौसला हाई होना चाहिए। यहां एक पुलिस स्टेशन का उद्घाटन हुआ है।

अन्य खबरे