Breaking News

गाय पैदा करने की फ़ैक्ट्री लगाएंगे गिरिराज सिंह

01 Sep, 2019 1138
संवाददादा/in24 न्यूज़।     
अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाने वाले बिहार के वरिष्ठ बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है, जिसे विवादास्‍पद कहा जा सकता है. गिरिराज सिंह ने कहा है कि आने वाले दिनों में सिर्फ बछिया की पैदा होगी, वे ऐसी तकनीक विकसित कर रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि वे गाय पैदा करने की फैक्‍ट्री लगा देंगे. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महाराष्‍ट्र के नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही. उन्‍होंने कहा कि आने वाले दिनों में गर्भाधान के माध्‍यम से जो बछड़े ही पैदा होंगे, वे मादा होंगे. उन्‍होंने कहा कि हम गाय पैदा करने की फैक्‍ट्री लगा देंगे. उन्‍होंने कहा कि जो गाय दूध देना बंद कर देती हैं, वे भी 20 लीटर दूध देने लगेंगी. उन्‍होंने कहा कि वे इस क्षेत्र में क्रांति लाने की पूरी तैयारी कर चुके हैं. गिरिराज सिंह ने कहा कि साल 2020 तक देश में दो करोड़ से अधिक बछिया होंगी, जिसे दो साल के भीतर विदर्भ के युवा किसान रखेंगे. इससे पहले भी केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि जनसंख्‍या नियंत्रण को धर्म से जोड़ते हूए कहा था कि जनसंख्‍या नियंत्रण में धार्मिक व्‍यवधान भी एक वजह है. उन्‍होंने यहां तक कह दिया था कि भारत 1947 की तर्ज पर सांस्‍कृतिक विभाजन की ओर बढ़ रहा है. 

अन्य खबरे