Breaking News

चंद्रबाबू नायडू की जनसभा में भगदड़ से तीन महिलाओं की मौत

02 Jan, 2023 638

संवाददाता/in24 न्यूज़.
टीडीपी (TDP) नेता चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) की आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के गुंटूर (Guntur)  में   जनसभा में भगदड़ मचने से तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि 13 अन्य घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक  विकास नगर (Vikas Nagar) में रविवार को आयोजित संक्रांति उपहार कार्यक्रम (Solstice Gift Program)  में भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। कार्यक्रम में चंद्रबाबू नायडू भी मौजूद थे। लेकिन जैसे ही वे वहीं से गए पीछे से कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 अन्य घायल महिलाओं ने अस्पताल में दम दोड़ दिया। वहीं, अन्य घायलों को अस्पताल में इलाज जारी है। गौरतलब है कि इससे पहले भी नेल्लोर जिले के कांडुकुर में बुधवार को नहर में गिरने से एक महिला समेत सात लोगों की मौत हो गई थी जबकि आठ अन्य घायल हो गये थे। यह हादसा तब हुआ था जब विधानसभा में विपक्ष के नेता एन चंद्रबाबू नायडू वहां एक एक रोड शो को संबोधित कर रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी थी। पुलिस के मुताबिक लोग बड़ी संख्या में सभास्थल पर पहुंच गये थे और लोगों में आगे जाने की आपाधापी होने लगी थी। इससे भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। नायडू ने इस घटना के तत्काल बाद अपनी सभा रद्द कर दी थी और मृतकों के परिवारों के लिए 10 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा की थी। मगर कल फिर ये बड़ा हादसा सामने आ गया।

अन्य खबरे