Breaking News

चुनाव आयोग ने रेप इन इंडिया पर मांगी रिपोर्ट, बुरे फंसे राहुल

16 Dec, 2019 928
संवाददाता/in24 न्यूज़।  
देशभर में किरकिरी के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी रेप इन इंडिया के बयान पर बुरे फंसते नजर आ रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग जल्‍द ही झारखंड में राहुल गांधी की चुनावी सभाओं पर रोक लगा सकता है। मेक इन इंडिया को रेप इन इंडिया कहने के मामले में इस आपत्तिजनक बयान के तूल पकड़ने के बाद आयोग ने साहिबगंज और गोड्डा के डीसी से पूरी रिपोर्ट तलब की है। बता दें कि भाजपा ने चुनाव आयोग से राहुल गांधी के गोड्डा में दिए भाषण को आधार बना शिकायत की थी। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने भी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात कर राहुल गांधी की चुनावी सभाओं पर रोक लगाने की मांग की थी। शिकायत में कहा गया था कि 12 दिसंबर को राहुल गांधी की गोड्डा की सभा में राहुल गांधी ने अपमानजनक और शर्मसार करने वाला बयान दिया था। राहुल ने कहा था कि आज भारत मेक इन इंडिया के बजाय रेप इन इंडिया बन गया है। राहुल के इस बयान को लेकर संसद में भी काफी हंगामा हुआ था। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी झारखंड में अब तक पांच सभाएं कर चुके।इससे पहले बीते दिन राहुल गांधी ने दिल्‍ली के रामलीला मैदान में भारत बचाओ रैली में कहा था कि भाजपा के लोगों ने संसद में कहा कि रेप इन इंडिया बयान के लिए राहुल गांधी माफी मांगें। लेकिन मैं किसी भी सूरत में माफी नहीं मांगूंगा। मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं, राहुल गांधी है।

अन्य खबरे