चुनाव में अधिक खर्च करने के मुद्दे पर फंस सकते हैं सनी देओल
19 Jun, 2019
1113
संवाददाता/in24 न्यूज़.
लोकसभा चुनाव 2019 जीतकर एक्टर से लीडर बने सनी देओल गुरुदासपुर से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीते हैं. हालांकि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान तय सीमा से अधिक खर्च करने के मामले में वह परेशानी में पड़ सकते हैं. अगर चुनाव आयोग ने खर्च के मसले पर कड़ा रुख अख्तियार कर लिया तो उन्हें अपनी लोकसभा सीट से हाथ धोना पड़ सकता है. सूत्र बताते हैं कि निर्वाचन आयोग इस मसले पर सनी देओल को नोटिस जारी करने पर विचार कर रहा है. ईसी को इलेक्शन वॉचडॉग की ओर से इस बारे में मय तथ्यात्मक दस्तावेज शिकायत मिली है.