Breaking News

चुनाव में हार के बाद सचिन पायलट ने साधा गहलोत पर निशाना

05 Dec, 2023 817

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कांग्रेस की हार के बाद राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कांग्रेस की हार पर अशोक गहलोत को निशाने पर ले लिया है। सचिन पायलट ने टोंक जिला कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से कहा कि टोंक विधानसभा से दूसरी बार की जीत जनता और कार्यकर्ताओं को समर्पित करता हूं। हार पर जयपुर और दिल्ली में मंथन करेंगे। मेरा मानना है कि इस हार पर मंथन होना जरूरी है। मैं हमेशा ही कांग्रेस कार्यकर्ता रहा हूं। मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसका हर संभव निर्वहन करूंगा।

सीएम के ओएसडी लोकेश शर्मा का बयान मैंने भी देखा है, उस पर भी पार्टी को मंथन करना जरूरी है। गहलोत के ओएसडी ने जो बयान दिया है। वह बड़ा आश्चर्यजनक है। मुझे पूरी उम्मीद है कि पार्टी इस पर ध्यान देगी। यह क्यों कहा गया। यह सच है या झूठ है। ऐसा बोला है। मैं समझता हूं यह चिंता का विषय है। पायलट ने कहा कि सारे बातें विश्लेषण की है। बता दें कि गहलोत और सचिन पायलट के रिश्ते शुरू से ही कड़वाहट वाले रहे हैं।

अन्य खबरे