Breaking News

जलगांव में पीएम मोदी का धमाकेदार चुनाव प्रचार

13 Oct, 2019 1283

संवाददाता/in24 न्यूज़।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक एक हफ्ते पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलगांव से अपने धमाकेदार चुनाव प्रचार का आगाज करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। अनुच्छेद 370,35A, तीन तलाक जैसे मुद्दों पर विपक्षी दलों को घेरते हुए पीएम ने चुनौती दी कि अगर कांग्रेस समेत विरोधियों में हिम्मत है तो वे अपने चुनावी घोषणापत्र में यह लिखकर दिखाएं कि वे इस ऐतिहासिक फैसले को पलट देंगे। मोदी ने कहा कि ये विपक्ष के घड़ियाली आंसू हैं। पाकिस्तान का नाम लिए बगैर उन्होंने कांग्रेस पर पड़ोसी देश की भाषा बोलने का भी आरोप लगाया।पीएम ने कहा कि आज मैं विरोधियों को चुनौती देता हूं कि अगर आपमें हिम्मत है तो इस चुनाव में स्पष्ट स्टैंड लेकर सामने आएं। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के विषय में अनाप-शनाप बातें करने वाले लोग अगर आपमें हिम्मत है तो इस चुनाव में और आने वाले चुनावों में भी घोषणापत्र में ऐलान करें कि वे 370 और 35A को वापस लाएंगे।

अन्य खबरे