Breaking News

जो भी हुआ सहमति से हुआ : एमजे अकबर

02 Nov, 2018 1291
संवाददाता/in24 न्यूज़।

 #मी टू अभियान की लहर में कई लोग फंसे हैं जिसमें एम जे अकबर का भी नाम सामने आया था,  इसी वजह सेअकबर को विदेश राज मंत्री के पद से इस्तीफ़ा देना पड़ा था, मगर इसी मुद्दे पर अकबर ने अब अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि जो भी हुआ, सहमति से हुआ. गौरतलब है कि इसी के चलते अमेरिका में जाकर बसीं भारतीय पत्रकार पल्लवी गोगोई की ओर से लगाए गए रेप के आरोपों पर बीजेपी सांसद एमजे अकबर ने सफाई दी है. अकबर ने कहा कि करीब 24 साल पहले हम दोनों सहमति के साथ रिलेशनशिप में थे और यह रिलेशन कई महीनों तक चला. उन्होंने कहा कि तब हमारे संबंधों पर काफी बातें हुईं यहां तक कि बाद में इसे लेकर मेरे घरेलू जीवन में भी झगड़ा हुआ और उन पर कोई दबाव नहीं बनाया गया.
एम जे अकबर ने सारे आरोपों को नकारते हुए कहा कि  वॉशिंगटन पोस्ट में पल्लवी गोगोई ने जो लेख लिखकर मेरे खिलाफ रेप और हिंसा के आरोप लगाए हैं वो सरासर गलत हैं।  ये घटना करीब 23 साल पुरानी है .
उनका यह भी कहना है कि इस मामले को सामने लाना भी जरूरी था.

अन्य खबरे