Breaking News

तबीयत खराब होने की वजह से सिद्धू की कोर्ट में पेशी टली

21 Oct, 2022 651

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की तबियत खराब होने के कारण राजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मेडिकल में उन्हें अनफिट करार दिया गया। इस वजह से  लुधियाना कोर्ट में उनकी पेशी टल गई। बता दें कि सिद्धू की पेशी के लिए कोर्ट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पूर्व डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों तथा पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु में सीएलयू को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद में आशु ने पूर्व डीएसपी को धमकी दी थी। इस पर पूर्व डीएसपी ने उस समय के स्थानीय निकाय मंत्री सिद्धू को आशु की शिकायत की थी। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पूर्व डीएसपी ने मामले अदालत में अर्जी लगा दी। इसमें गवाह नवजोत सिद्धू को बनाया गया। नवजोत सिंह सिद्धू को अदालत में पेश होकर गवाही देनी थी लेकिन अपनी हेल्थ के चलते वह पेश नहीं हो सके। इससे पहले सिद्धू ने 29 सितंबर को दायर की गई अर्जी में वीडियो कांफ्रेंसिंग से बयान दर्ज करवाने की मांग की थी। उक्त याचिका को रद्द कर दिया गया था। अब सिद्धू के स्वस्थ होने के बाद ही अगली पेशी की तारीख सामने आएगी। 

अन्य खबरे