Breaking News

मां को सबक सिखाना चाहता था, 5 वर्ष के मासूम की कर दी हत्या

11 Dec, 2021 704

 

 

संवाददाता/ in24

 

 

 

महाराष्ट्र (maharashtra) के पालघर (palghar) जिले के अंतर्गत आने वाले बोइसर (boisar) इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक नाले से एक नाबलिग बच्चे शव पाया गया. इस घटना से पूरे बोइसर इलाके में सनसनी फ़ैल गयी. मृतक बच्चे की उम्र 5 साल के आसपास बताई जा रही है, जो कुछ दिन से अपने घर से लापता था. इस मामले की जांच में जुटी बोइसर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. जिसका नाम महेंद्र सोमर सिंह बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 24 साल के आसपास है.

 

बोइसर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित बच्चा, आरोपी के पड़ोस में ही रहता था. हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी ने इस हत्याकांड को इसलिए अंजाम दिया क्योंकि बच्चे की मां ने पड़ोसी से बातचीत करना बंद कर दिया था. जिसके बाद आरोपी बच्चे की मां को सबक सिखाना चाहता था.

 

बताया जाता है कि कुछ दिन पहले बच्चा अपने घर के बाहर खेलते हुए अचानक लापता हो गया था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बोइसर पुलिस थाने में दर्ज कराई गई थी. बच्चा मिल सके, इसलिए पुलिस ने बच्चे की फोटो और उसकी डिटेल्स सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी. लेकिन कुछ दिन बाद बच्चे की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. इस मामले में बोइसर क्राइम ब्रांच ने अपनी जांच शुरू की जिसमे एक संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में लिया और जब इन्फॉर्मेशन नेटवर्क के आधार पर उससे कड़ाई से पूछताछ की तो वो टूट गया और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. बोइसर पुलिस ने हत्या और अपहरण का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर फिलहाल मामले की जांच जारी है

अन्य खबरे