तीन तलाक की तरह हिंदू महिलाओं के लिए भी आएगा कानून
संवाददाता/in24 न्यूज़.
इस देश में तीन तलाक के मुद्दे पर जितनी बहस हुई और लम्बे अंतराल के बाद कानून बना उसी तरह अब हिंदू महिलाओं को न्याय देने के लिए इसी तरह का कानून आनेवाला है. गौरतलब है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रिपल तलाक से पीड़ित महिलाओं के साथ बुधवार को मुलाकात की. सीएम योगी ने कहा कि हिंदू परित्यक्ता महिलाओं को भी न्याय दिलाने का काम किया जाएगा. एक शादी कर दूसरी महिला को साथ रहने वाले हिंदू पुरुषों को दंडित करने का कानून बनाया जाएगा. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ट्रिपल तलाक पीड़ित महिलाओं का मुकदमा सरकार लड़ेगी. ट्रिपल तलाक से पीड़ित महिलाओं को 6000 रुपये का अनुदान देने के लिए योजना बनाई जाएगी. इसके साथ ही हर महिला को अगर घर नहीं तो उन्हें आवास दिया जाएगा. उनके बच्चों को पाढ़ाई, स्कॉलरशिप और आयुष्मान योजना के तहत लाभ दिया जाएगा. इसके साथ महिलाओं के कल्याण के लिए कोई विशेष योजना भी बनाई जाएगी.