Breaking News

दस करोड़ और मंत्री पद का ऑफर देने वाले जेडीयू विधायक के खिलाफ अपनी ही पार्टी के विधायक ने एफआईआर करवाई दर्ज

14 Feb, 2024 262

संवाददाता/ in24 न्यूज़.  
बिहार में नीतीश की पार्टी जेडीयू के विधायक सुधांशु शेखर ने अपनी पार्टी के एक सहयोगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि फ्लोर टेस्ट से पहले आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन में जाने के लिए उन्हें दस करोड़ रुपए की रिश्वत और मंत्री पद की पेशकश की गई थी। पटना के पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि मधुबनी जिले की हरलाखी विधानसभा सीट से विधायक सुधांशु शेखर ने पटना के कोतवाली पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। पटना के पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) कृष्ण मुरारी प्रसाद ने कहा कि विधायक ने 11 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी। हमने भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि जेडीयू विधायक ने अपनी पार्टी के एक सहयोगी पर आरोप लगाया कि उन्होंने बीजेपी नेतृत्व वाले गठबंधन के खिलाफ बाजी पलटने में विपक्षी गठबंधन की मदद करने के एवज में उन्हें धन या नई सरकार के गठन पर मंत्रिमंडल में स्थान देने की पेशकश की थी। प्रसाद ने कहा कि शिकायतकर्ता ने जेडीयू के एक अन्य विधायक पर पार्टी के दो अन्य विधायकों को फ्लोर टेस्ट में भाग लेने से रोकने के लिए उनका किडनैप करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। बता दें कि बिहार में इस मामला के सामने आने के बाद सियासी हलचल जारी है।

अन्य खबरे