दिल्ली पर मंडरा रहा है कोरोना का बड़ा खतरा : केजरीवाल
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना वायरस ने जिस तूफानी अंदाज़ में महामारी फैलाने का काम किया है उससे हर तरफ डर का माहौल बन गया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद अरविन्द की रिपोर्ट निगेटिव आई है, बावजूद इसके उन्होंने चेतावनी दी है कि दिल्ली पर बड़ा ख़तरा मंडरा रहा है. आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि 31 जुलाई तक दिल्ली को करीब डेढ लाख बेड्स की आवश्यकता होगी, जिसको लेकर दिल्ली की सरकार तैयारी में जुटी हुई है। दिल्ली में सरकार ने कहा कि चरणबद्ध तरीके से दिल्ली के अस्पतालों में बेड्स बढ़ाने की प्रक्रिया जारी है। दिल्ली में फिलहाल 31 हजार कोरोना के मामले हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस की खास बात ये रही कि मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि दिल्ली में आने वाले समय कोरोना काफी तेजी से फैलेगा। केजरीवाल ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई को जन आंदोलन की तर्ज पर तेज करने की दरकार बताई। मुख्यमंत्री ने लोगों से प्रोटोकॉल्स का पालन करने की सलाह दी। मसलन मास्क लगाना, हाथ धोते रहना, कोरोना के खिलाफ लोगों को सतर्क करना। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साहस दिखाते हुए कहा कि वे फील्ड में दौरा करेंगे। बेड्स की कमी को पूरा करने के लिए स्टेडियम-बैंक्वेट हॉल को सरकार अधिग्रहीत कर सकती है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कमियां बताने के लिए मीडिया का धन्यवाद किया। साथ ही कहा कि सरकार कमियों को दूर करने के काम में जुटी हुई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपील की है कि वे अपने अपने राज्यों में संसाधन बढ़ाएं, ताकि दिल्ली पर मरीजों का आने वाले समय में दबाव न पड़े। दिल्ली की सरकार बार-बार कह रही है कि दिल्ली में अगर कोरोना की मौजूदा रफ्तार जारी रही तो आने वाले जुलाई के अंत तक अकेले दिल्ली में करीब पांच लाख कोरोना पेशेंट हो सकते हैं।