Breaking News

दिल्ली हाई कोर्ट मनीष सिसोदिया को जमानत नहीं

30 May, 2023 720

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) से बड़ा झटका लगा है। शराब घोटाले (liquor scam) में फंसे मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है। जमानत अर्जी खारिज करते हुए हाई कोर्ट ने कहा कि मनीष सिसोदिया पर गंभीर आरोप लगे हैं। ऐसे में जमानत नहीं दी जा सकती। जमानत होने पर वह गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं, जिसके चलते उनकी जमानत याचिका को खारिज किया जाता है। बता दें कि शराब घोटाले में फंसे मनीष सिसोदिया कई दिनों से जेल में हैं और उनके लगातार पूछताछ की जा रही है। सिसोदिया पर आरोप है कि वे जांच में मदद नहीं कर रहे हैं।

अन्य खबरे