Breaking News

दिल का दौरा पड़ने पर कोमा में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जाेगी

10 May, 2020 918

संवाददाता/in24 न्यूज़।
जनता कांग्रेस के अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। वे काेमा में हैं और उनका इलाज नारायणा हॉस्पिटल की चिकित्सकीय टीम द्वारा डॉ. पंकज ओमर के नेतृत्व में निरंतर जारी है। अस्पताल की विभिन्न स्पेशलिटी के 8 डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। अस्पताल ने रविवार को मेडिकल बुलेटिन जारी कर बताया, फिलहाल जोगी का ह्रदय सामान्य है। ब्लड प्रेशर भी दवाओं से नियंत्रित है। फ़िलहाल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। उन्हें शनिवार को दिल का दौरा आने के बाद रायपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने हालत में थोड़ा सुधार जरूर बताया था, लेकिन हालत गंभीर है। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. सुनील खेमका के अनुसार रेस्पिरेटरी अरेस्ट होने के बाद जो कुछ देर तक उनके मस्तिष्क में ऑक्सीजन नहीं गई उस वजह से उनके दिमाग को संभावित नुकसान पहुंचा है। चिकित्सकीय भाषा में इसे हाईपॉक्सिया कहा जाता है। अभी की स्थिति में अजीत जोगी की न्यूरोलॉजिकल (मष्तिष्क) की गतिविधियां लगभग नहीं के बराबर है। यानि अजीत जोगी कोमा में हैं। साथ ही उन्हें वेंटीलेटर के माध्यम से सांस दी जा रही है। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को चिंताजनक बताते हुए रविवार सुबह मेडिकल बुलेटिन जारी किया। डॉक्टरों का कहना है कि 48 घंटे काफी अहम हैं।

अन्य खबरे