Breaking News

दुर्गा पूजा के पंडाल में अजान से विवाद

07 Oct, 2019 1006
संवाददाता/in24 न्यूज़.  

 

दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल में अजान की वजह से मामला इतना गंभीर हो गया कि मामला पुलिस तक पहुँच गया. गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में नवरात्रि पर तुष्टीकरण की राजनीति एक बार फिर सामने आई है. एक दुर्गापूजा पंडाल में अजान की रिकॉर्डिंग बजने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. इसको लेकर सोशल मीडिया पर जहां इस मुद्दे पर बहस छिड़ गई है, वहीं एक वकील शांतनु सिन्हा ने इसे पूरी तरह से राजनीतिक मामला बताते हुए केस दर्ज कराया है. सोशल मीडिया पर चल रही बहस में दुर्गा पूजा पंडाल में अजान पर सबसे ज्यादा हाय-तौबा मच रही है. अजान के विरोध में लोग कह रहे हैं कि यदि मस्जिद में गीता का सस्वर पाठ हो तो कैसा रहेगा? प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोलकाता के बेलीघाटा 33 पल्ली दुर्गापूजा पंडाल में यह अजान बजते सुना गया. हालांकि आयोजकों का तर्क है कि धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए ही दुर्गापूजा पंडाल में मंदिर, मस्जिद और चर्च तीनों को शामिल करने की कोशिश की गई है. इसी के तहत अजान के साथ-साथ मंत्रोच्चार और चर्च की घंटी के आवाज को भी शामिल किया गया.

अन्य खबरे