नीतीश महागठबंधन में वापसी चाहते थे : लालू
05 Apr, 2019
1059
संवाददाता/in24 न्यूज़.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने गंभीर आरोप लगाया है कि नीतीश महागठबंधन में लौटना चाहते थे. गौरतलब है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की किताब 'गोपालगंज टु रायसीनाः माइ पॉलिटिकल जर्नी' से देश की राजनीति में एक बार फिर तूफान आ सकता है. किताब में दावा किया गया है कि नीतीश कुमार महागठबंधन छोड़ने के छह महीने के भीतर ही वापसी करना चाहते थे.
किताब में दावा किया गया है कि इसके लिए नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर को लालू के पास पांच बार भेजा था लेकिन लालू ने मना कर दिया था. यह किताब लालू यादव ने नलिन वर्मा के साथ मिलकर लिखी है. लालू की किताब का जल्द ही लोकार्पण होने वाला है.