Breaking News

नेताओं के कन्नी काटने से इंडिया गठबंधन की मीटिंग कैंसिल

05 Dec, 2023 683

संवाददाता/in24 न्यूज़.
इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने से अनेक नेताओं के कतराने के बाद अब खबर है कि छह दिसंबर को होने वाली बैठक फिलहाल टाल दी गई है। बैठक की नई तिथि क्या है इसके बारे में पता नहीं चला है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अलग अलग वजहों के चलते बैठक में शामिल होने में असमर्थता जताई थी। इसके बाद कांग्रेस का कहना है कि सभी पार्टियों से बात करके एक दो हफ्ते में बैठक की नई तारीख तय की जाएगी। इससे पहले भी इंडिया गठबंधन की तीन बैठकें हो चुकी हैं। इंडिया गठबंधन की पहली बैठक पटना में आयोजित की गई थी। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इस बैठक की अगुआई की थी। इंडिया गठबंधन की पहले बैठक 23 जून को हुई थी। इसके बाद इंडिया गठबंधन की दूसरी बैठक 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में बुलाई गई थी। बता दें कि जिस तरह नेता इंडिया गठबंधन की मीटिंग से कन्नी काट रहे हैं ऐसे में इस गठबंधन के भविष्य को फिलहाल उज्जवल नहीं कहा जा सकता।

अन्य खबरे