Breaking News

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से सिद्धू ने दिया इस्तीफा

28 Sep, 2021 783

संवाददाता/in24 न्यूज़।  
पंजाब की सियासत में हलचल मचानेवाले  नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से  इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे की खबर ने सियासी हलकों में हडक़ंप मचा दिया है। बहुत ही संक्षिप्त त्याग पत्र में नवजोत सिद्धू ने लिखा है कि वह पंजाब के भविष्य को लेकर किसी से समझौता नहीं करेंगे। उनका एक ही एजेंडा है वो है पंजाब का भला करना। सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। सिद्धू ने कहा है कि वे कांग्रेस की अपनी सेवा जारी रखेंगे।

अन्य खबरे