Breaking News

पंजाब में आम आदमी पार्टी के पार्षद मोहम्मद अकबर की गोली मारकर हत्या

31 Jul, 2022 670

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पंजाब में आम आदमी पार्टी के पार्षद मोहम्मद अकबर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मोहम्मद अकबर मलेरकोटला से पार्षद थे। बता दें कि अकबर आज सुबह जिम जा रहे थे उसी समय  दो बाइक सवार बदमाशों की ओर से इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक मोहम्मद अकबर वार्ड नं. 18 के एम.सी. थे। गौरतलब है कि कुछ समय पहले अकबर के बड़े भाई मोहम्मद अनवर की भी दो मोटरसाइकिल सवारों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस वारदात के बाद लोग सहमे हुए हैं। बता दें कि अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। इस मामले में पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अन्य खबरे