परिवार सहित ईडी दफ्तर पहुंचे राज ठाकरे
22 Aug, 2019
1063
संवाददाता/in24 न्यूज़।
कोहिनूर इमारत मामले में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे प्रवर्तन निदेशालय दफ्तर पहुंचे जहां उनसे ईडी के अधिकारीयों ने कई घंटे पूछताछ की इस दौरान राज ठाकरे के साथ उनके बेटे अमित और बेटी उर्वशी भी मौजूद थी.राज ठाकरे जब अपने आवास से मुंबई स्थित ईडी के दफ्तर के लिए निकले तो उसी दौरान ईडी ऑफिस की तरफ जाने वाले सभी रास्तों को खाली करा दिया गया और आसपास के इलाकों में किसी भी तरह के गाड़ियों के आवागमन पर रोक लगा दी गई.गौरतलब है कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी के बेटे उन्मेष जोशी की कंपनी और उसके निवेश पहले से ही सवालों के घेरे में हैं क्योंकि यह लगभग 135 करोड़ रुपये के आईएल एंड एफएस के प्रमुख डिफॉल्टरों में से है. उन्मेश जोशी, राज ठाकरे और उनके सहयोगियों द्वारा यह एक दशक पहले लॉन्च की गई थी. उनकी 421 करोड़ रुपये में विवादास्पद कोहिनूर मिल्स नंबर-3 खरीदने की योजना थी, लेकिन आईएल एंड एफएस ने 2008 में अचानक कथित तौर पर इस सौदे से हाथ पीछे खींच लिए और महज 90 करोड़ रुपये में अपने शेयरों को बेच दिया. बाद में राज ठाकरे भी अपने शेयर बेचने के बाद इससे बाहर निकल गए. ईडी ने रविवार को राज ठाकरे और उनके पूर्व कारोबारी सहयोगी रहे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और सत्तारूढ़ सहयोगी शिवसेना नेता मनोहर जोशी के बेटे उन्मेश जोशी के साथ ही एक अन्य कारोबारी सहयोगी को भी नोटिस जारी किया था. इस नोटिस के बाद राजनीतिक हलकों में खलबली मच गई थी.