Breaking News

पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह के मुद्दे पर उद्धव गुट पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, कोर्ट ने कल बुलाया

20 Feb, 2023 690

संवाददाता/in24 न्यूज़.
चुनाव आयोग (election Commission) द्वारा शिवसेना (Shiv Sena) का नाम और चुनाव चिन्ह शिंदे गुट को देने के बाद महाराष्ट्र की सियासत में खींचतान का दौर खत्म होता नहीं दिख रहा है। अब उद्धव ठाकरे गुट ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को पार्टी का नाम शिवसेना और चुनाव चिन्ह धनुष और तीर आवंटित करने के चुनाव आयोग के कदम को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट के समक्ष याचिका दाखिल की है। उद्धव गुट के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने चुनाव आयोग के आदेश के खिलाफ अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की, इस पर शीर्ष अदालत ने तत्काल सुनवाई से इनकार करते हुए उन्हें इस मैटर का जिक्र कल करने को कहा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आपने अपनी अर्जी को जल्द सुनवाई की मांग के लिए (मेंशनिंग लिस्ट) में शामिल नहीं किया है। बिना लिस्ट में शामिल किए कोई तारीख अदालत की ओर से नहीं दी जा सकती। आप पहले जरूरी औपचारिकता पूरी करके कल आइए। बता दें कि उद्धव गुट और शिंदे गुट के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर अब भी शुरू है।

अन्य खबरे