पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
संवाददाता/in 24 न्यूज़.
आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव की पुण्यतिथि है. इस अवसर पर उन्हें पूरा देश याद कर रहा है और नमन कर रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा कि पूर्व पीएम श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि. बता दें कि सन 1991 में आज ही के दिन यानी कि 21 मई को तमिलनाडु के श्रीपेरमबदूर में एक चुनाव प्रचार के दौरान राजीव गांधी एक आत्मघाती हमले में मारे गए थे. उनकी पुण्यतिथि पर उनके कुछ विचारों को याद कर लेते हैं. उनके बयानों से जो भाव निकले थे वो सदैव याद किए जाएंगे महिलाएं एक देश की सामाजिक चेतना होती हैं. वे हमारे समाज को एक साथ जोड़ कर रखती हैं.यदि किसान कमजोर हो जाते हैं तो देश आत्मनिर्भरता खो देता है, लेकिन अगर वे मजबूत हैं तो देश की स्वतंत्रता भी मजबूत हो जाती है. अगर हम कृषि की प्रगति को बरकरार नहीं रख पाए तो देश से हम गरीबी नहीं मिटा पाएंगे. लेकिन हमारा सबसे बड़ा कार्यक्रम गरीबी उन्मूलन. हर व्यक्ति को इतिहास से सबक लेना चाहिए. हमें यह समझना चाहिए कि जहां कहीं भी आंतरिक झगड़े और देश में आपसी संघर्ष हुआ है, वह देश कमजोर हो गया है. इस कारण, बाहर से खतरा बढ़ता है. देश को ऐसी कमजोरी के कारण देश बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है. शिक्षा को हमारे समाज में बराबरी का स्थान दिया जाता है. यह एक ऐसा उपकरण है जो हमारे पिछले हज़ारों साल के सामाजिक व्यवस्था को एक बराबर के स्तर पर ला सकता है. कुछ दिनों के लिए, लोगों को लगा की भारत हिल गया है. लेकिन उनको यह पता होना चाहिए कि जब एक महान पेड़ गिरता है तो हमेशा झटके लगते है. भारत एक प्राचीन देश, लेकिन एक युवा राष्ट्र है. मैं जवान हूं और मेरा भी एक सपना है. मेरा सपना है भारत को मजबूत, स्वतंत्र, आत्मनिर्भर और दुनिया के सभी देशों में से प्रथम रैंक में लाना और मानव जाति की सेवा करना.