Breaking News

पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के पोते इंद्रजीत सिंह बीजेपी में शामिल, कांग्रेस पर दादा की हत्या का आरोप

13 Sep, 2021 689

संवाददाता/in24 न्यूज़।
भारत के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जै़ल सिंह के पोते इंद्रजीत सिंह आज भाजपा में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा का दामन थामा। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में पुरी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। वहीं इंद्रजीत सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उनके दादा जी का जानबूझ कर एक्सीडेंट करवा कर उनकी हत्या कराई गई थी। उन्होंने कहा कि उनके स्वर्गीय दादा जी की मनोकामना वर्षों बाद पूरी हुई है। कांग्रेस ने उनकी वफादारी के बावजूद जैसा सलूक किया, उससे उनका दिल दुखा था। उन्होंने कहा कि मेरे दादा जी चाहते थे कि मैं भाजपा में जाऊं। उन्होंने मुझे अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के पास आशीर्वाद लेने भेजा था। बता दें कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां अपने आप को मजबूत करने की पूरी कोशिश कर रही हैं। इसमें दूसरी पार्टी के बड़े चेहरों, जानी-पहचानी हस्तियों को अपनी तरफ मिलाने की कोशिशें भी जारी हैं। बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह गांधी परिवार के करीबी माने जाते थे।

अन्य खबरे