Breaking News

प्रवासी मजदूरों के लिए ममता सरकार ट्रेनों को अनुमति नहीं दे रही : अमित शाह

09 May, 2020 863

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बीच जिस तरह से मज़दूरों का जत्था अपने घरों के लिए पैदल ही निकल पड़ा है उसपर सरकार ने जब धयान दिया तो उसमें बाधाएं भी आ रही हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल सरकार प्रवासी श्रमिकों को ले जाने वाली ट्रेनों को राज्य तक नहीं पहुंचने दे रही है. पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को लिखे एक पत्र में अमित शाह ने लिखा है कि केंद्र सरकार ने 2 लाख से ज्यादा प्रवासियों को अपने घरों तक पहुंचने के लिए परिवहन सुविधा प्रदान की है. पश्चिम बंगाल के प्रवासी भी घर पहुंचने के लिए उत्सुक हैं और केंद्र सरकार इसकी सुविधा दे रही है, लेकिन हमें उम्मीद के मुताबिक समर्थन नहीं मिल रहा है. शाह ने अपने पत्र में लिखा है कि पश्चिम बंगाल की सरकार राज्य तक पहुंचने वाली ट्रेनों को अनुमति नहीं दे रही है. यह पश्चिम बंगाल के प्रवासी मजदूरों के साथ अन्याय है. इससे उन्हें और कठिनाई पैदा होगी. इस महीने की शुरुआत में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, पर्यटकों और छात्रों को राहत देने के लिए राज्यों को नए आदेश जारी किये थे, इसमें फंसे हुए लोगों के इंटर स्टेट मूवमेंट की अनुमति दी गई थी.

अन्य खबरे