Breaking News

प्रियंका गांधी ने श्मशानों-कब्रिस्तानों के आंकड़ों को लेकर साधा पीएम मोदी पर निशाना

08 Jun, 2021 708

संवाददाता/in24 न्यूज़.
देश में कोरोना का आंकड़ा भले ही कम होता जा रहा है, पर इस पर सियासत लगातार जारी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। सरकारी आंकड़ों और श्मशानों-कब्रिस्तानों के आंकड़ों में पाए गए अंतर को लेकर सवाल उठाए हैं। प्रियंका ने ट्वीट कर सवाल उठाया है कि आखिर श्मशानों-कब्रिस्तानों के आंकड़ों में इतना फर्क क्यों है!  प्रियंका गांधी ने मंगलवार को ट्वीट कर लिखा कि कोविड से हुई मौतों के बारे में सरकार के आंकड़ों और श्मशानों-कब्रिस्तानों के आंकड़ों में इतना फर्क क्यों है। मोदी सरकार ने आंकड़ों को जागरुकता फैलाने और कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने का साधन बनाने के बजाय प्रोपेगेंडा का साधन क्यों बना दिया! प्रियंका ने वीडियो भी शेयर किया है। वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी के द्वारा फ्री वैक्सीन की घोषणा के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र पर जमकर निशाना साधा था। पीएम मोदी के भाषण के खत्म होने के कुछ देर बाद ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की आलोचना करते हुए ट्वीट किया और सवाल पूछा कि क्या सभी के लिए टीके मुफ्त हैं, तो निजी अस्पताल उनके लिए फीस क्यों लें? कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष ने इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख के साथ टीकाकरण की रणनीति में सरकार के बदलाव पर कहा कि कोर्ट ने केंद्र की दोषपूर्ण वैक्सीन नीति पर बार-बार सवाल उठाए थे। बता दें कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधन के दौरान बताया था कि मुफ्त वैक्सीन का 75 फीसदी केंद्र सरकार की तरफ से सबको दी जाएगी।

अन्य खबरे