बजट से अर्थव्यवस्था की नींव होगी मजबूत - पीएम मोदी
02 Feb, 2020
824
संवाददाता/in24 न्यूज़।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम बजट 2020-21 की सराहना करते हुए कहा है कि बजट इस दशक में अर्थव्यवस्था की नींव को मजबूत करने का काम करेगा. उन्होंने कहा कि मैं इस दशक के पहले बजट के लिए, जिसमें विजन भी है, एक्शन भी है, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी और उनकी टीम को बहुत-बहुत बधाई देता हूं.पीएम मोदी ने कहा, ''बजट में जिन नए रिफॉर्म्स का ऐलान किया गया है, वो अर्थव्यवस्था को गति देने, देश के प्रत्येक नागरिक को आर्थिक रूप से सशक्त करने और इस दशक में अर्थव्यवस्था की नींव को मजबूत करने का काम करेंगे.'' उन्होंने कहा कि एग्रीकल्चर, इंफास्ट्रक्चर, टेक्सटाइल और टेक्नोलॉजी रोजगार के प्रमुख क्षेत्र होते हैं, एम्प्लॉयमेंट जनरेशन को बढ़ाने के लिए इन चारों पर इस बजट में बहुत जोर दिया गया है.प्रधानमंत्री ने कहा कि किसान की आय दोगुनी हो, इसके प्रयासों के साथ ही, 16 एक्शन प्वाइंट्स बनाए गए हैं जो ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार को बढ़ाने का काम करेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि आज सरकारी नौकरी के लिए युवाओं को कई अलग-अलग परीक्षाएं देनी होती हैं. इस व्यवस्था को बदलकर, अब नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी द्वारा लिए गए ऑनलाइन कॉमन एक्जाम के जरिए, नियुक्तियां की जाएंगी.मोदी ने कहा कि बजट में विजन और एक्शन दोनों है। प्रधानमंत्री ने कहा कि Budget 2020 से किसानों की आय दोगुनी करने में मदद मिलेगी। सरकार ने बजट में देश में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई उपायों की घोषणा की है।