बहन जी के भाई का नोएडा में 400 करोड़ का बेनामी प्लॉट जब्त
18 Jul, 2019
1191
संवाददाता/in24 न्यूज़.
सुश्री बहन जी मायावती के भाई आनंद कुमार की 400 करोड़ की बेनामी प्लॉट आयकर विभाग द्वारा जब्त कर ली गई है. गौरतलब है कि नोएडा में स्थित इस भूखंड की कीमत 400 करोड़ रुपये बताई जा रही है. बता दें कि आयकर विभाग पहले से ही मायावती के भाई आनंद कुमार की संपत्ति की जांच कर रहा है और अब नोएडा स्थित सात एकड़ के इस भूखंड को भी आयकर विभाग ने जब्त कर लिया. बता दें कि इस बेनामी प्लॉट को जब्त करने का आदेश 16 जुलाई को बेनामी निषेध इकाई ने जारी किया था. इसके बाद आज आयकर विभाग ने प्लॉट को जब्त कर लिया है. सात एकड़ में फैले इस प्लॉट की कीमत 400 करोड़ रुपये बताई जा रही है.