Breaking News

बिहार बीजेपी ने शत्रुघ्न को कहा शुक्रिया

21 Feb, 2019 1203

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

फिल्म अभिनेता और बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के प्रति बिहारी की बीजेपी इकाई थोड़ी नरम हुई है. क्योंकि शत्रु ने पीएम मोदी की तारीफ की. उसके बाद उनका इस बात के लिए धन्यवाद किया गया. बिहारी बाबू ने पटना मेट्रो रेल परियोजना के उद्घाटन को लेकर मोदी की तारीफ की थी। हालांकि भाजपा ने यह स्पष्ट किया कि उनका यह यू-टर्न अगले लोकसभा चुनाव में उनकी टिकट की गारंटी नहीं है। मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की सिन्हा काफी समय से आलोचना करते आ रहे हैं लेकिन बरौनी में आयोजित एक कार्यक्रम में पटना मेट्रो की आधारशिला रखने के बाद उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मोदी की तारीफ की थी।  

अन्य खबरे