Breaking News

बिहार में आरजेडी और जेडीयू का आरोप - प्रत्यारोप 

03 Nov, 2017 1494
  ब्यूरो रिपोर्ट/in24 न्यूज़

बिहार में इन दिनों राजनीतिक पार्टियों की बयानबाजी अपने चरम पर पहुंच गई है।  आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने पहले जेडीयू नेता आरसीपी सिंह पर निजी आरोप लगाए तो जवाब में आरसीपी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इनके खानदान में कोई आईएएस, आईपीएस बन सकता है क्या? कोई हाई स्कूल पास भी नहीं हैं। बहरहाल इन दिनों लालू और उनके बेटे तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार के करीबियों पर जमकर हमला बोल रहे हैं, तो नीतीश कुमार के खास सलाहकार आरसीपी सिंह भी चुप कहां बैठने वाले थे, लालू ने खुलेआम कहा है कि जेडीयू सांसद रामचंद्र प्रसाद सिंह डीएम और एसपी से पैसे लेते हैं तो वहीं जवाब में आरसीपी सिंह ने सवाल किया कि लालू के परिवार में कोई डीएम, एसपी बन सकता है क्या? लालू यादव भले ही नेता बना दें मगर आईएएस, आईपीएस अपनी मेहनत से लोग बनते हैं। 

 
सांसद आरसीपी सिंह ने बातचीत के दौरान कहा कि हम गांव से तालुक रखते है और हमारे पिता जी कोई बहुत बड़े नेता नहीं थे, हम पढ़-लिखकर अपनी कड़ी मेहनत से आईएएस बने और आज हम राज्यसभा में हैं तो अपनी मेहनत से हैं। लालू यादव का इस बिहार के लिए क्या सहयोग रहा है? एक मुख्यमंत्री दिया जो हाई स्कूल पास नहीं है, एक उपमुख्यमंत्री दिया जो हाई स्कूल पास नहीं है, अपने मुख्यमंत्री बने तो भ्रष्टाचार के मामले में आज दंडित हैं, लेकिन हमलोग ऐसा कोई काम नहीं करते है जिससे हमारी परिवार का नाम खराब हो।
इसके जवाब में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव आरसीपी सिंह की इन बातों से खासे तिलमिलाए हुए हैं तेजस्वी यादव के अनुसार आरसीपी सिंह बोलते हैं कि लालू जी को घोटाला किंग से नवाजा जाता है, तो मर्डर किंग कौन हैं ? इस देश में दो ही मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार जिनपर हत्या का केस चल रहा है. नीतीश जी 7 जन्म नहीं बल्कि 8 जन्म 9 जन्म ले लें मगर लालू जी का गरीबों के दिल में जो सम्मान है वो कभी नहीं पा सकते हैं। आरसीपी तो नीतीश के कृपा पर हैं. लेकिन सवाल यह है कि क्या बिहार की जनता नीतीश कुमार के विकल्प में सातवीं पास तेजस्वी यादव को स्वीकार करेगी।
 
 

अन्य खबरे