Breaking News

बीजेपी वरिष्‍ठ सांसद कलराज मिश्र को भी एससी एसटी से परहेज

04 Sep, 2018 1318
संवाददाता/in24 न्यूज़। बीजेपी वरिष्‍ठ सांसद कलराज मिश्र को भी एससी एसटी से परहेज है, इसी सिलसिले में उन्होंने अपने मन की बात सामने रखी है. पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता व सांसद कलराज मिश्र ने एससी/एसटी एक्ट में हुए संशोधन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्‍होंने इस कानून के ख़िलाफ़ मोर्चा खोलते हुए कहा कि एससी-एसटी कानून को लेकर सरकार को पुनर्विचार करना चाहिए। एक्ट के दुरुपयोग की बात करते हुए मिश्र ने कहा कि कानून संशोधन को लेकर सभी दलों के साथ मिलकर इस पर विचार करने की ज़रूरत है, जिससे कोई भी वर्ग परेशान न हो सके. उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों और सवर्णों के साथ-साथपिछड़ वर्ग में भी इस एक्ट को लेकर बहुत नाराज़गी है. इस एक्ट से सभी वर्ग के लोग नाराज़ हैं. फैज़ाबाद में एक ब्राह्मण के पूरे परिवार को फर्ज़ी मुकदमे में हुई गिरफ्तारी का हवाला देते हुए पूर्व अधिकारी हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं. ये जानते हुए भी निर्दोष लोगों को फंसाया जा रहा है'. उन्‍होंने कहा कि इसकी प्रतिक्रिया में लोग सामने आएंगे. सभी दलों को इसका संज्ञान लेना चाहिए, क्योंकि सभी दलों ने एक साथ इस बिल को पास कराया था. उधर, केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने सभी प्राइवेट टीवी चैनलों को एक एडवाइजरी जारी कर 'दलित' शब्‍द के इस्‍तेमाल से परहेज करने को कहा है. दरअसल 'दलित' शब्‍द के इस्‍तेमाल पर बांबे हाईकोर्ट के रोक लगाने के फैसले के बाद सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने यह सलाह दी है कि इस शब्द का इस्तेमाल नहीं किया जाए. इस एडवाइजरी में सामाजिक न्‍याय और सशक्तिकरण मंत्रालय के 15 मार्च को जारी किए गए उस सर्कुलर का हवाला दिया गया है, जिसमें केंद्र और राज्‍य सरकारों को शेड्यूल्‍ड कास्‍ट (अनुसूचित जाति) शब्‍द का इस्‍तेमाल करने की सलाह दी गई थी.

अन्य खबरे